विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में प्याज के बाद बढ़े पहाड़ी आलू, मटर और लहसुन के दाम, त्योहार से पहले बिगड़ा बजट

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:57 AM (IST)

देहरादून में प्याज के बाद अब पहाड़ी आलू, मटर, लहसुन समेत कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. प्याज के बाद पहाड़ी आलू, मटर, लहसुन के दाम बढ़े।

  2. जन्माष्टमी से पहले सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने बजट बिगाड़ा।

  3. बारिश और ट्रांसपोर्ट से आवक प्रभावित, कीमतें बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्याज के बाद अब तुमड़ी आलू(पहाड़ी आलू), मटर, लहसुन फूल गोभी के भाव आसमान छू रहे हैं। हरी सब्जियों के बढ़ते दामों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा रखी है। जन्माष्टमी के त्योहार के नजदीक आने से भी लोग सब्जी की बढ़ती कीमतों से परेशानी है। प्याज के दाम बामुश्किल फुटकर व खुले बाजार में 50 से 55 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक आ सके हैं , जबकि बुधवार को फुटकर दुकानों व खुले बाजारों में तुमड़ी आलू 56 से 60 , हिमाचली फूल गोभी 80 , नींबू 210 , लहसुन 180-200 , मटर 180 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिका।

ऐसे में आमजन का हरी सब्जियों का स्वाद तो दूर छूना भी मुश्किल हो रहा है। निरंजनपुर स्थित नवीन सब्जी मंडी के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि आवक प्रभावित होने का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। बारिश , ट्रांसपोर्ट व अन्य कारण भी सब्जियों के दामों को प्रभावित कर रहे हैं।

मंडी भाव

मंडी थोक मूल्य/प्रतिकिलोग्राम फुटकर मूल्य/प्रतिकिलोग्राम
आलू डायमंड 20 30
लहसुन 140 180-200
पहाड़ी लहसुन 215 280 से 300
नींबू 150 210
खीरा 25 40
मटर 112 180
अदरक 80 100 से 120
बीन 50 80 से 100
पालक 50 90
हरि मिर्च 40 80

मंडी से निकलते ही कुछ दूरी पर सब्जी महंगी

मंडी में कई हरि सब्जियों के दाम सस्ते हैं, जबकि कुछ दूरी पर फुटकर व खुले बाजार तक पहुंचते ही सब्जियों की कीमत आसमान छु रही है। मंडी में बुधवार को करेला 30, कददू 25 , शिमला मिर्च 45 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिका, जबकि खुले बाजार में करेला 50, कददू 40, शिमला मिर्च 60 से 80 , शिमला मिर्च 60 से 80 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें- कई मुस्लिम देशों में यूसीसी जैसी व्यवस्था, उत्तराखंड में मिलजुलकर रहते हैं सभी धर्मों के लोग: सीएम धामी