देहरादून: पहाड़ पर नहीं चढ़ पाएंगे कांवड़ियों के भारी वाहन, RTO ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता; चेकिंग करेंगी स्पेशल टीमें
देहरादून में कांवड़ मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले कांवड़ियों के भारी वाहनों (ट्रकों) को पहाड़ों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। परिवहन विभाग ने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों का पहाड़ों पर प्रवेश प्रतिबंधित।
ऋषिकेश, आशारोड़ी चेक पोस्ट पर टीमें 24 घंटे तैनात।
सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान, टास्क फोर्स गठित।
जागरण संवाददाता, देहरादून। बाहरी राज्यों से आने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं के भारी वाहन (ट्रक) पहाड़ नहीं चढ़ पाएंगे। परिवहन विभाग ने ऋषिकेश और आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए टीमें बढ़ा दी हैं। प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन टीमें तैनात की गई हैं, जो कांवड़ यात्रियों के वाहनों पर नजर रखेंगी।
आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि कांवड़ मेले में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु ट्रकों में आते हैं। कोई भी ट्रक पहाड़ न चढ़ सके। इसके लिए 24 घंटे चेक पोस्ट पर टीमें तैनात की गई हैं। कर्मचारी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में तैनात रहेंगे। चेकिंग के लिए टास्क फोर्स की स्पेशल टीम भी गठित की गई है।
इसके अलावा इंटरसेप्टर, बाइक स्क्वाइड की टीम विभिन्न मार्गों पर तैनात रहेगी। सड़क सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ मेले में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी में अनियमित्ता बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
बताया कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। वहीं, चेकिंग टीम को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार-ऋषिकेश के जाम से मिलेगी मुक्ति, कांवड़ यात्रा के दौरान बदला रूट; एक्सप्रेसवे से दौड़ेंगी पर्वतीय रूट की बसें