हरिद्वार-ऋषिकेश के जाम से मिलेगी मुक्ति, कांवड़ यात्रा के दौरान बदला रूट; एक्सप्रेसवे से दौड़ेंगी पर्वतीय रूट की बसें
कांवड़ मेले के दौरान जाम से बचने के लिए पर्वतीय मार्गों की बसों को अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को ऋषिकेश-हरि ...और पढ़ें
-1785553405811_m.webp)
HighLights
कांवड़ मेले में जाम से बचने को नया मार्ग।
पर्वतीय मार्ग की बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से।
ऋषिकेश-हरिद्वार में लगने वाले जाम से राहत।
जागरण संवाददाता, देहरादून। कांवड़ मेले के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ऋषिकेश-हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पर्वतीय मार्गों की बसों को देहरादून होते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से संचालित करेगा। जबकि पहले पर्वतीय मार्गों की बसों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता था। इससे यात्रियों को समय की बर्बादी के साथ ही तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
दरअसल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र तीन घंटे में तय हो रहा है। पहले यह सुविधा केवल देहरादून आइएसबीटी से दिल्ली कश्मीरी गेट, आनंद विहार जाने वाली वाल्वो और एसी बसों को उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन, अब पर्वतीय मार्गों की दिल्ली जाने वाली बसों को भी ऋषिकेश-हरिद्वार से नहीं भेजा जाएगा।
इससे पर्वतीय मार्गों के यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से ऋषिकेश-हरिद्वार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे पर्वतीय मार्गों की बसों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है।