Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक की मौत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के डालनवाला में तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से टकराई, जिससे 23 वर्षीय युवक मेहुल मंदानी की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए राजपुर रोड की ओर से आ रहा था और अकेता होटल के सामने सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया।

    गंभीर रूप से हो गया था घायल

    पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली कि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान मेहुल मंदानी (23 वर्ष) निवासी मातादेवता चौक, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

    प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून पुल धंसाव मामला: IIT और कंसल्टेंट की बड़ी चूक, जांच रिपोर्ट में खुले कई राज

    यह भी पढ़ें- देहरादून में घर लौटते समय नाले में गिरा युवक, देर रात मिला शव