Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून सृष्टि हत्याकांड: पति को पिता की क्रिया से उठा ले गई पुलिस, सामने आ रही तंत्र-मंत्र की बात

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:39 PM (IST)

    देहरादून में नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र में नवविवाहित सरकारी स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित सचिवालय के निजी सचिव पति सौरभ खत्री और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू निवासी लक्ष्मण एन्क्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले में तंत्र-मंत्र की बात भी आ रही है सामने

    इस घटनाक्रम में तंत्र-मंत्र की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। सृष्टि कंडारी (खत्री) की शादी नवंबर 2025 में हुई थी, कुछ समय बाद ही उनके ससुर की तबीयत खराब हो गई, जोकि बिस्तर में पड़े थे। ऐसे में ससुराल परिवार सृष्टि को अपमानित करते थे।

    खत्री की मां की भूमिका की जांच

    पिता के निधन के बाद सौरभ खत्री क्रिया में बैठा हुआ था, पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सौरभ खत्री की मां की भूमिका की जांच की जा रही है।

    प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि श्रीकोट, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पुत्री सृष्टि कंडारी (खत्री) की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी।

    खबरें और भी

    सृष्टि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर स्थित राजकीय इंटर कालेज रिगोली (मल्ली) में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। सीमा कंडारी ने बताया कि विवाह के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे मनहूस कहकर अपमानित किया जाता था तथा परिवार में हुई अनिष्ट घटनाओं, ससुर की बीमारी और मृत्यु के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। सृष्टि समय-समय पर उत्पीड़न की जानकारी देती थी।

    स्वजनों का आरोप है कि 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या कर दी गई, जिसमें उसके पति, सास, ननद एवं अन्य स्वजनों की भूमिका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपित पति सौरभ खत्री व ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है।

    वीडियो प्रसारित होने के चलते पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई

    खुदकुशी से पहले सृष्टि ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने पति, ननद व सास पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

    प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की। इस मामले में जिला मुख्यालय से लेकर शासन तक हड़कंप मचा हुआ है, घटना को लेकर लोगों में भी काफी रोष है। आरोपित सौरभ खत्री सचिवालय संघ से भी जुड़ा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- 'सब कहेंगे मैं डरपोक थी... पर अब सहन नहीं होता', सामने आया सृष्टि कंडारी का एक और वीडियो