Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में 5 हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह पर गिरी गाज, अब प्रमेंद्र डोभाल हाेंग नए कप्तान

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 10:08 PM (IST)

    देहरादून में 48 घंटे में दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त न ...और पढ़ें

    देहरादून में 48 घंटे में हुईं हत्या की दो घटनाओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह हटा दिया है।

    देहरादून में 48 घंटे में हुईं हत्या की दो घटनाओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह हटा दिया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। राजधानी देहरादून में 48 घंटे में हुईं हत्या की दो घटनाओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह पर गाज गिरा दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिन हुई हत्या के बाद ही अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने और इस मामले में किसी भी सूरत में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए थे।

    शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हत्या की संगीन घटना को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया। देहरादून जिले के कप्तान की जिम्मेदारी आइपीएस प्रमेंद्र डोभाल को सौंपी गई है। यही नहीं, मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अन्य सात जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं।

    प्रदेश में बीते कुछ समय से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत गुरुवार शाम कानून-व्यवस्था पर बैठक करते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस कड़ी में शुक्रवार को देहरादून में हुई घटना के बाद उन्होंने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया। देहरादून से हटाए गए एसएसपी अजय सिंह एसटीएफ का जिम्मा संभालेंगे।

    ऊधम सिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्रा को हटाते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति को एसएसपी ऊधम सिंह नगर का जिम्मा सौंपा गया है।

    वहीं चंद्रशेखर आर घोड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा होंगे। साथ ही अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़, रेखा यादव को चंपावत, निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग व जितेंद्र मेहरा को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 16 दिन में हुई 5 हत्याएं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की खुली पोल

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 48 घंटे में दूसरी हत्या, झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना; पुलिस मान रही गैंगवार

    खबरें और भी