Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में 48 घंटे में दूसरी हत्या, झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना; पुलिस मान रही गैंगवार

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 08:49 PM (GMT+05:30)

    देहरादून में 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से निकलत ...और पढ़ें

    देहरादून में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

    देहरादून में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी एक बार फिर जघन्य अपराध से दहल उठी। तिब्बती मार्केट के पास कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के 48 घंटे के भीतर ही एक बार भी गोलियों के शोर ने माहौल को खौफजदा कर दिया। अब झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से बाहर निकल रहा था। देहरादून में करीब दो सप्ताह के अंतराल में यह पांचवीं हत्या है।

    jharkhand gangster

    अमन विहार रायपुर निवासी विक्रम शर्मा (45 वर्ष) शुक्रवार सुबह नौ बजे सिल्वर सिटी सिटी स्थित एनी टाइम, एनी क्लब जिम में गया था।

    डेढ़ घंटा जिम में बिताने के बाद वह नीचे उतर रहा था। उसी दौरान घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने से पहले ही सीढ़ियों पर चढ़कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    दो गोली विक्रम शर्मा के सिर पर लगी और एक फायर मिस हो गया। इसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद सिल्वर सिटी माल में चीख पुकार मच गई।

    _jharkhand gangster shot dead

    विक्रम शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर व फारेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    हमलावरों की धरपकड़ के लिए चारों तरफ नाकेबंदी की गई है। आइजी ने बताया कि दो हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी मिली है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    gangster shot dead

    विक्रम के विरुद्ध 50 से अधिक मुकदमे

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध झारखंड व अन्य राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    इनमें से 30 से अधिक हत्या के हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश के साथ-साथ विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। झारखंड पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस व एसटीएफ की एक टीम झारखंड भेजी जा रही है।

    Gang War In Doon

    एक बदमाश बाइक पर, दो माल में घुसे

    पुलिस के अनुसार, तीन हमलावर बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आए थे। इनमें से एक बदमाश मुख्य मार्ग पर बाइक स्टार्ट कर पर बैठा था, जबकि दो माल के अंदर घुसे।

    हत्या के बाद दोनों तुरंत बाइक पर बैठे और जाखन की तरफ भागे। पुलिस बाइक की लोकेशन भी खंगाल रही है।

    Doon Crime News

    हमेशा पिस्टल साथ रखता था विक्रम

    झारखंड के गैंग के संपर्क में रहने पर विक्रम शर्मा को अपनी जान का खतरा भी था, जिसके चलते वह हमेशा पिस्टल साथ लेकर चलता था।

    यहां तक कि जिम जाने पर भी वह पिस्टल साथ रखता था। हमलावरों ने जब उस पर गोली चलाई तो वह पिस्टल नहीं निकाल पाया।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर की देहरादून में गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने एस्केलेटर पर ही भूना

    यह भी पढ़ें- देहरादून में रिश्तों का खौफनाक अंत, 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल; 12 लाख में बुलाए शूटर

    खबरें और भी