विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन, 13 सितंबर को देहरादून में जुटेंगे कर्मचारी

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:20 PM (IST)

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 सितंबर को देहरादून में होने वाली महारैली की तैयारियों पर बैठक हुई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की ओर से 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित पेंशन महारैली को सफल बनाने के लिए शनिवार को सौरभ होटल में विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। महारैली केवल एनएमओपीएस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के कर्मचारी समाज की सामूहिक आवाज है। सभी संगठनों से अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को लामबंद कर 13 सितंबर को देहरादून पहुंचने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में पुरानी पेंशन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि परिषद आंदोलन के साथ सहयोग करती आई है और आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि महारैली को सफल बनाने के लिए परिषद की ओर से लिखित पत्र भी जारी किया गया है। सचिवालय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जोशी और महासचिव राजेंद्र रतूड़ी ने सभी महासंघों का संयोजक मंडल गठित करने की बात कही, ताकि पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि घटक संघों के साथ कार्यालयों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने गेट मीटिंग और प्रचार-प्रसार की जानकारी दी। शिक्षक संगठनों ने विद्यालयों में संपर्क अभियान चलाने की बात कही। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष इंजीनियर शांतनु शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाई कोर्ट ने पुरानी पेंशन बहाली की अपील खारिज की, सिंगल जज के फैसले को ठहराया सही