Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Weather: मौसम सामान्य, औसतन 11.5 मिमी बारिश; 14 सड़कें अब भी बंद

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:02 PM (IST)

    देहरादून में शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य रहा, हालांकि पिछले 24 घंटों में औसतन 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें मसूरी और चकराता में अधिक वर्षा हुई। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य रहा। चकराता में कोहरा और बादल, मसूरी में बादल तथा कालसी में हल्के बादल दर्ज किए गए, जबकि सदर, विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश और त्यूणी में मौसम साफ रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की नई आपदा की सूचना नहीं है।

    जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मसूरी में 27.5 मिमी और चकराता में 26 मिमी रिकॉर्ड की गई। विकासनगर में 15 मिमी तथा मालदेवता में भी 15 मिमी वर्षा हुई।

    14 सड़कें बंद

    रिपोर्ट के अनुसार जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर यातायात सामान्य है, लेकिन एक मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 14 सड़कें अभी भी बंद हैं। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग खोलने का कार्य जारी है।

    नदियों का जलस्तर भी फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। गंगा, यमुना और टोंस नदी में स्थिति सामान्य है। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति भी सुचारु बताई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 60 दिनों में दौड़े 27.67 लाख वाहन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    खबरें और भी