उत्तराखंड में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देहरादून सहित उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
देहरादून सहित छह जिलों में यलो अलर्ट जारी
भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
भूस्खलन, सड़क बाधा, जलस्तर बढ़ने की आशंका
जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
इन जिलों में संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी बनी हुई है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का दौर तेज से अति तीव्र हो सकता है।
इसके अलावा मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। कहीं-कहीं हल्की बौछारे पड़ी। दिन के समय मौसम थोड़ा साफ हुआ जबकि शाम को आसमान में काले बादल छा गए।
यह भी पढ़ें- देहरादून में बादलों के बाद रात में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मैदानी इलाकों को मिली राहत, पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट