उत्तराखंड में मैदानी इलाकों को मिली राहत, पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर धीमा, मिली राहत
पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, कई ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद
उत्तराखंड के पहाड़ों में बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का दौर फिलहाल कुछ धीमा पड़ा है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली है।
हालांकि, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं।
कई ग्रामीण संपर्क मार्ग अब भी बंद हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मंगलवार को चार दिन बाद देहरादून में धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। दिन में कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं, लेकिन शाम तक मौसम साफ हो गया। वहीं, देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सुचारु हो गई है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है, हालांकि, कुछ आंतरिक ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेशभर में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विभिन्न शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 30.9, 24.1
- पंतनगर, 33.8, 25.1
- मुक्तेश्वर, 17.6, 16.0
- नई टिहरी, 23.1, 16.2
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून और बागेश्वर में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी