Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में बादलों के बाद रात में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:17 PM (IST)

    देहरादून में दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून में दिनभर बादल छाए रहे, रात में हुई तेज बारिश

    2. बारिश से तापमान गिरा, उमस से मिली लोगों को राहत

    3. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली और मौसम सुहावना बना रहा।

    दिनभर उमस और हल्की हवाओं के बीच लोगों को बारिश का इंतजार रहा, जो देर रात झमाझम बारिश के रूप में पूरा हुआ।

    रात होते-होते शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली।

    हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात भी धीमा हो गया।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

    देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में मूसलधार बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, उफनते रपटों पर थमी वाहनों की रफ्तार

    यह भी पढ़ें- सावधान! बरसात में खतरनाक हुआ मसूरी-देहरादून रूट, 24 घंटे निगरानी के निर्देश