विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के कुमाऊं से जुड़ा गढ़वाल, देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

Published: Thu, 06 Aug 2026 02:13 PM (IST)

देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो गया है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस का विधिवत संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन का सप्ताह में दो दिन संचालन किया जाएगा। जिस दिन ट्रेन आएगी, उसी दिन रवाना भी होगी।

हफ्ते में दो दिन संचालन

देहरादून स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। बुधवार को देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस दोपहर 12:40 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची।

दोपहर 3:55 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसी शेड्यूल पर शुक्रवार को भी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 16 कोच की है, जिसमें चार जनरल कोच शामिल हैं।

बाकी चेयरकार, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी है। देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस के विधिवत संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- रामनगर-देहरादून व देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, काठगोदाम-देहरादून ट्रेन के संचालन दिवस बदले