नीट-यूजी रिजल्ट: 141 नंबर बढ़े तो बदली रैंक, देहरादून की आशी ने दूसरे अटेम्प्ट में किया कमाल
देहरादून की आशी अग्रवाल ने नीट-यूजी में दूसरे प्रयास में 626 अंक हासिल कर 4030वीं रैंक प्राप्त की। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। नीट-यूजी में पहले प्रयास में 485 अंक मिले तो आशी अग्रवाल ने इसे अपनी मंजिल नहीं, बल्कि तैयारी सुधारने का अवसर माना।
उन्होंने अपनी गलतियों को पहचाना, पढ़ाई की रणनीति बदली और पूरे साल लगातार मेहनत की। इसका नतीजा यह रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने परीक्षा में 626 अंक हासिल कर आल इंडिया 4030 रैंक प्राप्त की।
12वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत
केवि ओएनजीसी की पूर्व छात्रा आशी पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। मेडिकल की तैयारी के साथ उन्होंने जेईई मेन में फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर यह भी साबित किया कि किसी कठिन माने जाने वाले विषय पर भी मजबूत पकड़ बनाई जा सकती है।
आशी का कहना है कि पहले प्रयास के बाद उन्होंने निराश होने के बजाय अपनी तैयारी का ईमानदारी से आकलन किया। जहां कमी थी, वहीं सबसे ज्यादा मेहनत की। नियमित अभ्यास और कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ ने उन्हें बेहतर परिणाम दिलाया।