विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहब्बेवाला हादसा: आज होगा चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम, माहौल गमगीन

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 05 Nov 2026 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 10:11 AM (IST)

देहरादून के मोहब्बेवाला में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए चारों लोगों का आज पोस्टमार्टम होगा। सहारनपुर निवासी एक ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मोहब्बेवाला में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज गुरुवार को चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। मृतकों के स्वजन हादसे के बाद ही देहरादून पहुंच चुके थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर पर मातम पसरा हुआ है। वहीं, चालक के स्वजन भी देहरादून पहुंच गए हैं।

बुधवार दोपहर को मोहब्बेवाला में एक कंटेनर कार पर पलट गया था। इससे कार पूरी तरह पिचक गई थी। हादसे में सहारनपुर निवासी जीएसटी अधिवक्ता विश्वेश, उनकी पत्नी निशा अनंत कपूर, मां किरण कपूर और कार के चालक नीरज की मौत हो गई थी। जबकि कार से छह वर्षीय मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

हादसे में मृतक विश्वेश अपने परिवार के साथ सहारनपुर से देहरादून में अपने भाई के पास आ रहे थे, लेकिन मोहब्बेवाला में हादसे ने परिवार को उजाड़ दिया। बुधवार को रात होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। गुरुवार यानी आज चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों को स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

दून से सहारनपुर तक हादसे का शोर

मोहब्बेवाला में हुए हादसे का शोर राजधानी दून से लेकर सहारनपुर तक गूंज पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि एक झटके में चाल जिंदगी लील गया। मृतक सहारनपुर निवासी थे तो सहारनपुर में हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया।

एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुक़दमा

मोहब्बेवाला हादसे में चार लोगों की मौत के बाद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर थाने में एसआई की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज हुआ है। मार्ग पर पर्याप्त साइन बोर्ड न लगाने और अन्य लापरवाही को देखते हुए मुक़दमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Delhi-Doon Expressway पर हादसों का हॉट स्पॉट बना मोहब्बेवाला, जिस कंटेनर से हुआ हादसा उसके 25 चालान

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में कार पर पलटा ट्रक... चार की मौत, बच्चा सुरक्षित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।