मसूरी में दिल्ली की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
मसूरी के सुवाखोली स्थित एक होम स्टे में दिल्ली की 27 वर्षीय महिला पी. राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मसूरी होम स्टे में दिल्ली की 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत
मृतका के नाक से खून बह रहा था, पति ने सुबह देखा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
संवाद सहयोगी, मसूरी। मसूरी-टिहरी मार्ग के सुवाखोली के समीप टिपड़ीधार में एक होम स्टे में अपने पति के साथ ठहरी 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फारेंसिक टीम ने मैाके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कोतवाली मसूरी पुलिस के अनुसार, पुलिस को प्रातः साढ़े सात बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मसूरी टिहरी रोड स्थित कियाना होम स्टे में एक दंपती रुका है। जिसमें महिला की हालत गंभीर है और कोई हलचल नहीं कर रही है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 108 को बुलवाया गया। मौके पर पहुंची 108 के फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने जांच करने पर महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर, ब्लाक मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट, नई दिल्ली और हाल पता डी 2 टावर-13 किदवई नगर ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई।
महिला पति के साथ 13 जून को दिल्ली से घूमने ऋषिकेश आई थी। 14 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे कियाना होम स्टे में पहुंचे थे। दोनों ने रात में शराब पी और रात लगभग साढ़े तीन बजे ब्लीस नामक कमरे में सो गए थे। पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि प्रातः उठकर देखा तो पत्नी के नाक से खून निकला हुआ था।
दोनों का विवाह आठ नवंबर 2025 को हुआ था। दोनों आइटी कंपनियों में कार्यरत हैं, जिसमें पति पुणे और मृतका गुरुग्राम में कार्यरत थी। घटना की सूचना पर मृतका के सास और ससुर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतका के माता और पिता को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों में आक्रोश