देहरादून में CM धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर जश्न मना रहे थे कौरव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर कांग्रेस और विपक्ष की कड़ी आलोचना की। ...और पढ़ें

परेड ग्राउंड से घंटाघर तक निकाली गई जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हएु। इस दौरान उनके साथ में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पर कांग्रेस और विपक्ष के रवैये पर जमकर बरसे।
उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की तुलना कौरवों से की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर कांग्रेस के युवराज ऐसे जश्न मना रहे थे जैसे जंग जीत कर आए हों।
यह दृश्य देखकर महाभारत की उस सभा की याद आई, जिसमें कौरवों ने एक अबला का अपमान किया था।
कहा कि कांग्रेस के युवराज दुर्योधन तो सपा दुःशासन की तरह महिलाओं को अपमानित कर खुद की विजय का उत्सव मना रही थी।
परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने साजिश कर इसे पारित नहीं होने दिया।
देश की नारी अब अपने अधिकारों के प्रति सजग है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को तैयार है। महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस व उनके सहयोगियों को जवाब देंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि से उठी यह आवाज पूरे देश में गूंजेगी। महिला विरोधी ताकतों को आने वाले चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस को डर था, बंद हो जाएगी दुकान
सीएम धामी ने कहा, परिवारवादी दलों को लगा कि सामान्य महिलाएं राजनीति में आएंगी तो वंशवाद की दुकानें बंद हो जाएगी।
इसलिए परिवारवादी लोगों ने आधी आबादी को हिस्सेदारी दिलाने से रोकने का पाप किया है। इंदिरा गांधी अगर नेहरू की बेटी नहीं होती तो उनको कांग्रेस कभी पीएम नहीं बनाती।
राजकुमारी की हुई कई बार लांचिंग
सीएम ने कहा, कांग्रेस ने राजकुमारी प्रियंका को कई बार लांच किया, लेकिन जब उन्हें महिलाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिला तो उन्होंने धोखा दिया।
कांग्रेस को अब चूक का अहसास हो गया है, इसलिए कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने एक बार फिर खोला 'पिटारा', बांटे दायित्व
यह भी पढ़ें- Badrinath Dham Door Open HIGHLIGHT: शुभ मुहूर्त में खुले बदरीनाथ के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा