धामी सरकार ने एक बार फिर खोला 'पिटारा', बांटे दायित्व
धामी सरकार ने एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग संस्थाओं में सदस्य पदों पर नियु ...और पढ़ें

विभिन्न दायित्वों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। फाइल
HighLights
धामी सरकार ने बांटे पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व
विभिन्न संस्थाओं में सदस्य पदों पर नियुक्तियां हुईं
पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिला महत्वपूर्ण मौका
राज्य ब्यूरो, देहरादून। विभिन्न प्राधिकरणों, आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में दायित्व वितरण का क्रम अभी जारी है।
इसी कड़ी में भाजपा से जुड़े सात नेताओं को इनमें बतौर सदस्य नामित किया गया है। इसके साथ ही धामी सरकार के अब तक के कार्यकाल में दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही तैयारियों में जुटे हैं।
इसी क्रम में दायित्व की आस लगाए बैठे पार्टी नेताओं को एडजस्ट किया जा रहा है, ताकि जातीय, क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरणों को साधा जा सके।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी नेताओं को दायित्व सौंपने के बाद अब प्राधिकरणों, निगमों, आयोगों, परिषदों व समितियों में सदस्य नामित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब सात नेताओं को सदस्य नामित किया गया है।
मंत्रि परिषद विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इनमें बागेश्वर जिले से समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति में चंपा आर्य, बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नीमा धपोला, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में इंदर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद में हीरा सिंह, राज्य किसान आयोग में कुंदन सिंह रैंखोला व उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में बसंती देवी को सदस्य बनाया गया है।
इनके अलावा देहरादून से शांतनु बिष्ट को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति का सदस्य नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने एक बार फिर खोला 'पिटारा', बांटे दायित्व
यह भी पढ़ें- Badrinath Dham Door Open HIGHLIGHT: शुभ मुहूर्त में खुले बदरीनाथ के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा