देहरादून जिला प्रशासन का दावा: नंदा की चौकी का पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसने से फैली अफवाह
देहरादून के नंदा की चौकी पुल के टूटने की अफवाह को जिला प्रशासन ने खारिज किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारी बारिश से एप्रोच रोड धंस गई थी, पुल का ...और पढ़ें

देहरादून के प्रेमनगर स्थित नन्दा की चौकी में पुल की एप्रोच रोड को दुरुस्त करने का काम शुरू।
HighLights
नंदा की चौकी पुल टूटने की खबर अफवाह निकली
भारी बारिश से एप्रोच रोड का हिस्सा धंसा था
जिलाधिकारी ने पुल को सुरक्षित बताया, मरम्मत जारी
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुल के टूटने की खबर को जिला प्रशासन ने अफवाह बताया है।
प्रशासन के अनुसार लगातार मूसलधार बारिश के कारण पुल से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया था, जिसे देखकर पुल टूटने की भ्रामक सूचना फैल गई।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान तकनीकी इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि पुल का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर तीन घंटे के भीतर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया जाए।
इसके बाद संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत शुरू कर दी। प्रशासन के अनुसार सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मार्ग को जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के कारण एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बहने से सड़क धंस गई थी। हालांकि पुल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुल टूटने जैसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें- देहरादून के जौनसार-बावर में मूसलधार बारिश: 12 से अधिक सड़कें बंद, किसानों की नकदी फसलें खेतों में फंसी
यह भी पढ़ें- देहरादून में भारी बारिश के बीच सुबह से फील्ड में डीएम, क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों का किया निरीक्षण