देहरादून दिव्यांशु हत्याकांड: आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, न्याय की ओर बढ़ा कदम
दिव्यांशु जाटराना हत्याकांड में प्रेमनगर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। बीटेक छात्र दिव्यांशु की मौत छात्रों के दो गुटों के बीच ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिव्यांशु जाटराना हत्याकांड में आठ आरोपियों पर आरोपपत्र दाखिल
प्रेमनगर में छात्रों के झगड़े में बीटेक छात्र की मौत
पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं लगाईं
जागरण संवाददाता, देहरादून। बीटेक के छात्र दिव्यांशु जाटराना हत्याकांड में प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है।
आरोपितों के विरुद्ध हत्या व आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत चार्जशीट दर्ज की गई है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी जेल में बंद हैं।
बीते 23 मार्च की रात केहरी गांव प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में बीटेक का छात्र दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दिव्यांशु जाटराना मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के स्वजन की तहरीर पर प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा व अंकित भारद्वाज को घटना के बाद तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
फरार आरोपित रितिक राज, शांतनु कुमार, उज्ज्वल सिंह, अंकुर, आदित्यराज, विनीत राज और प्रह्लाद राज पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए सभी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी हासिल कर गिरफ्तार कर लिया।
इनमें से अंकुर सिंह और प्रह्लाद राज जमानत पर हैं। जांच के बाद सीबीआइ ने आरोपित मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा, युवराज कुमार चौहान, अंकित भारद्वाज, प्रह्लाद राज, अंकुर सिंह, विनीत राज और रितिक राज के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना में शामिल आरोपितों की संलिप्तता को लेकर पुलिस की विवेचना जारी है।
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन
दिव्यांशु हत्याकांड शहर में काफी चर्चित रहा। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान संगठन भी सड़क पर उतर गए थे और पंचायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका प्रेमनगर क्षेत्र में जुलूस भी निकाला।