देहरादून के डोईवाला में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुधरी, बैकलॉग आधा होने से उपभोक्ताओं को राहत
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी डोईवाला (देहरादून)। राजधानी में बढ़ती गैस की किल्लत के बीच बुधवार को डोईवाला क्षेत्र की एजेंसियों में गैस की समुचित आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। जिसके चलते मंगलवार को बढ़ा गैस का बैकलाग घटकर आधा रह गया।
हालांकि मोबाइल से गैस बुकिंग न होने के चलते गैस बुक कराने के लिए उपभोक्ता एजेंसी पहुंच रहे हैं। जिससे गैस एजेंसियों में भीड़ बढ़ रही है।
पश्चिम एशिया में ईरान , इजराइल-अमेरिका के बीच युद्ध के चलते गैस की किल्लत बढ़ रही है। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। गैस आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है जिससे चलते गैस सिलिंडर की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।
हालांकि बुधवार को एजेंसी में गैस की आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली।
मंगलवार को 4626 तक पहुंच चुका व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का बैकलाग घटकर बुधवार को 2100 पर पहुंच गया।
जिसके सापेक्ष रानीपोखरी इंडेन गैस सर्विस का बैकलाग मंगलवार को 370, अभिनव भारत इंडेन गैस सर्विस अठुरवाला का बैकलाग 460 व डोईवाला गैस सर्विस का बैकलाग 1270 रहा। जो अब करीब 2100 पहुंच गया है।
वहीं अन्य दो एजेंसियों में बैकलाग खत्म हो गया है। डोईवाला के पूर्ति निरीक्षक गोकुल चंद्र रमोला ने बताया कि बुधवार को कुछ एजेंसियों में गैस की आपूर्ति सुचारू होने से बैकलाग घटा है।
गैस की आपूर्ति सुचारु बनी रहे और उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए गैस एजेंसियों की भी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील है कि फिलहाल गैस की भारी किल्लत नहीं है अभी आपूर्ति सुचारू है इसलिए परेशान ना हो।
यह भी पढ़ें- देहरादून में घर बैठे LPG Cylinder की बुकिंग के लिए करें इन नंबरों पर कॉल, कतार में खड़े होने की नहीं जरूरत
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति हुई बाधित, गहराया एलपीजी संकट