Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन सीजन से पहले दून-मसूरी मार्ग पर बेली ब्रिज होगा तैयार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 11:39 PM (GMT+05:30)

    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून-मसूरी मार्ग पर निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन सीजन से पहले कार्य पूरा करने के ...और पढ़ें

    दून-मसूरी मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। सूवि

    दून-मसूरी मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून-मसूरी मार्ग पर पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को कम करने के लिए निर्माणाधीन बेली ब्रिज का कार्य तेज कर दिया गया है।

    गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले हर हाल में पुल तैयार किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी स्थिति और समयसीमा की जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग राज्य का अत्यंत व्यस्त पर्यटन मार्ग है, जहां सीजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों का दबाव रहता है।

    ऐसे में निर्माण कार्य समय पर पूरा होना जरूरी है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जाए।

    मंत्री जोशी ने कहा कि स्थायी पुल बनने से पहले अस्थायी बेली ब्रिज के जरिये यातायात सुचारु बनाए रखने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

    कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में भी उन्होंने इसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे।

    मंत्री ने कहा कि पुल तैयार होने के बाद देहरादून से मसूरी आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और मार्ग पर जाम की स्थिति कम होगी।

    इस तरह मिलेगी राहत

    बेली ब्रिज तैयार होने से पर्यटन सीजन में वाहनों की लंबी कतारें कम होंगी, देहरादून से मसूरी पहुंचने में लगने वाला समय घटेगा और स्थानीय निवासियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।

    आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी बाधारहित मार्ग मिल सकेगा और स्थायी पुल निर्माण तक पूरी यातायात व्यवस्था संतुलित बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- गुड फ्राइडे व वीकेंड पर देहरादून और मसूरी में बढ़ेगा यातायात, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार, PM मोदी करेंगे लोकार्पण