गुड फ्राइडे व वीकेंड पर देहरादून और मसूरी में बढ़ेगा यातायात, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
देहरादून और मसूरी में आगामी तीन दिवसीय वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। ...और पढ़ें

गुरुवार शाम को मसूरी के गांधी चौक तथा लाइब्रेरी बाजार में लगा जाम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। अगले तीन दिन छुट्टियों के चलते यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है।
तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे, चार को शनिवार जबकि पांच को रविवार है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी घूमने आ सकते हैं।
यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। पर्यटकों से अपील की गई है कि यातायात प्लान देखकर ही अपने गंतव्य को निकले।
इसके अलवा यातायात पुलिस की ओर से वीकेंड के दौरान कुठालगेट पर पर्यटकों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए पर्यटक सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान
दिल्ली से आने वाले वाहनों को रुड़की–मोहंड-आशारोड़ी–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा–शिमला बाईपास तिराहा–कमला पैलेस-बल्लुपुर चौक-गढ़ी कैंट तिराहा–अनारवाला तिराहा–जोहड़ी गांव–मसूरी रोड–कुठाल गेट से मसूरी भेजा जाएगा।
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश-जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान प्लान ए
हरिद्वार-ऋषिकेश से हर्रावाला–मोहकमपुर फ्लाइओवर–जोगीवाला–यू टर्न कैलाश अस्पताल-छह नंबर पुलिया-रिंग रोड-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-ओल्ड राजपुर रोड़-कुठालगेट-मसूरी भेजा जाएगा।
शहर में दबाव की स्थिति में प्लान बी
हरिद्वार-नेपाली फार्म तिराहा-भानियावाला तिराहा-एयरपोर्ट तिराहा-थानो रोड-महाराणा प्रताप चौक-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-ओल्ड राजपुर रोड-कुठालगेट-मसूरी भेजा जाएगा।
मसूरी से दिल्ली-सहारनपुर-रुड़की-ऋषिकेश-हरिद्वार व विकासनगर जाने के लिए वापसी रूट
मसूरी-कुठाल गेट-ओल्ड राजपुर रोड-राजपुर-साईं मंदिर-किरशाली चौक-आइटी पार्क-तपोवन बाईपास रोड-नालापानी चौक-तपोवन गेट-लाडपुर तिराहा-छह नंबर पुलिया-जोगीवाला से ऋषिकेश-हरिद्वार-आइएसबीटी की ओर जा सकेंगे।
मसूरी क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान
प्लान-ए
- मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा
- मसूरी क्षेत्र की सभी पार्किंग क्षमता का 70 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी को लागू किया जाएगा।
प्लान-बी
- पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क किया जाएगा, जहां से पर्यटकों को लोकल टैक्सी के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून शहर क्षेत्र के यातायात दबाव वाले स्थानों के लिए प्लान
- पैसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर: मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इंद्रबाबाब मार्ग से कैनाल रोड होते हुए ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर: एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिंदाल होते हुए भेजा जाएगा।
- सहस्रधारा में यातायात दबाव होने पर: सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।
- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर: गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।
ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान
प्लान ए
- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले छोटे-बड़े वाहन अपने निर्धारित रूट से गंतव्य पर जा सकते हैं।
- देहरादून से आने वाले छोटे बड़े वाहन अपने निर्धारित रूट से गंतव्य के लिए जा सकते हैं।
- यातायात का अधिक दबाव होने की स्थिति में वाहनों को प्लान बी के अनुसार चलाया जाएगा।
प्लान बी
- सप्तऋषि-रायवाला-नेपाली फार्म-लालतप्पड़-भानियावाला-रानीपोखरी-नटराज चौक-ढालवाला चौकी-भद्रकाली-बाईपास रोड होते हुए तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी व शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जाएगा।
वापसी आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान
- वीकेंड के उपरांत पर्वतीय मार्गों से वापस आने वाले यात्री जोकि हरिद्वार एवं हरिद्वार से आगे जाने वाले हैं, उनके वाहनों को शिवपुरी-नीलकंठ-ब्रह्मपुरी तिराहे-गरुड़चट्टी व बाईपास रोड होते हुए पशुलोक बैराज-चीला होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
- पर्वतीय मार्गों से वापस आने वाले यात्री जोकि ऋषिकेश या देहरादून मार्ग में जाने वाले हैं, उनके वाहनों को शिवपुरी-ब्रहमपुरी-तपोवन चौकी-तपोवन तिराहा-बाईपास रोड होते हुए भद्रकाली-ढालवाला चौकी-नटराज चौक से गंतव्य को भेजा जाएगा।
- यातायात का अत्यधिक दवाब होने की स्थिति में वाहनों को प्लान सी के अनुसार चलाया जाएगा।
- सप्तऋषि-रायवाला-नेपाली फार्म-लालतप्पड़-भानियावाला-रानीपोखरी-गुजराडा रोड रानीपोखरी-नरेंद्रनगर-प्लास्डा चौकी नरेन्द्रनगर-भद्रकाली-बाईपास रोड होते हुए तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी-शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जाएगा।
वापसी आने वाले वाहनों का यह रहेगा रूट
- पर्वतीय मार्गों से वापस आने वाले यात्री जोकि हरिद्वार एवं हरिद्वार से आगे जाने वाले है, उनके वाहनों को शिवपुरी-नीलकंठ-ब्रह्मपुरी तिराहा-गरुड़चट्टी-बाईपास रोड होते हुए पशुलोक बैराज-चीला होते हुए-हरिद्वार भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, वन-वे नियमों में हुआ बदलाव