Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, वन-वे नियमों में हुआ बदलाव

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:51 PM (IST)

    अल्मोड़ा प्रशासन ने गर्मियों की भीड़ के मद्देनजर शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने प्रभावी ढंग से नियमों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। मुख्यालय की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वन-वे व्यवस्था में संशोधन किया है।एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने अधिकारियों से नियम प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।

    माल रोड पर अब सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान लक्ष्मेश्वर से शहीद तिराहा की ओर किसी भी चौपहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    वहीं एलआर शाह रोड पर पूर्व व्यवस्था के तहत सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक शहीद तिराहे से एनटीडी की ओर चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

    इसके अलावा लिंक रोड, टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा और करबला की ओर भी सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

    हालांकि, रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।

    प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और आमजन से इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि नगर में यातायात सुचारू बना रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा का कोसी बाजार बंद: अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारी, विधायक मनोज तिवारी ने दिया समर्थन

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत; घायल हायर सेंटर रेफर

    यह भी पढ़ें- इजराइल से अल्मोड़ा पहुंची महिला पर्यटक, बाजार में शौचालय नहीं मिलने से हुई परेशान; वीडियो हो रहा वायरल