Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में नियमों के उल्लंघन पर 96 होमस्टे का पंजीकरण रद, 'ऑपरेशन सफाई' के तहत बड़ी कार्रवाई

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:54 PM (GMT+05:30)

    देहरादून जिला प्रशासन ने नियमों के विपरीत चल रहे 96 होमस्टे का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन सफाई' के तहत की गई। ...और पढ़ें

    देहरादून जिले में होमस्टे की जांच करती प्रशासन की टीम। सूवि

    देहरादून जिले में होमस्टे की जांच करती प्रशासन की टीम। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून में नियमों के विपरीत संचालित होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिया है।

    जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चल रहे आपरेशन सफाई के तहत प्रथम चरण में 17 व दूसरे चरण में 79 होमस्टे पर कार्रवाई की गई।

    इन होमस्टे को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    जिला प्रशासन की पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने सहसपुर व रायपुर विकासखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में 136 निरीक्षण किए।

    जांच में कई होमस्टे होटल की तरह संचालित होते मिले। कई जगहों पर रातभर बार संचालन, तेज डीजे, पार्टियां व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन की शिकायतें सामने आईं।

    प्रशासन के अनुसार, ऐसे होमस्टे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे थे। निरीक्षण में सामने आया कि कई होमस्टे बिना फूड लाइसेंस, अग्निशमन उपकरणों व निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे थे।

    कई इकाइयां लीज और किराये पर चल रही थीं, जबकि नियमों के अनुसार होमस्टे संचालक का स्वयं वहां निवास करना जरूरी है।

    कुछ स्थानों पर क्षमता से अधिक कमरे संचालित किए जा रहे थे और विदेशी नागरिकों के ठहराव की सूचना भी प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 25 करोड़ का निवेश घोटाला, छह आरोपित नामजद

    यह भी पढ़ें- देहरादून में पकड़ी गई 1.55 करोड़ रुपये की नकदी, हवाला की आशंका

    यह भी पढ़ें- देहरादून के रिटायर्ड ONGC अधिकारी से 1.87 करोड़ रुपये की ठगी, लुधियाना से साइबर ठग गिरफ्तार