डोईवाला के मिस्सरवाला में हाथी का उत्पात, घरों में घुसकर मचाई तोड़फोड़
डोईवाला के मिस्सरवाला वार्ड एक में देर रात एक हाथी आबादी क्षेत्र में घुस आया, जिसने अशोक गुरुंग के फलदार पेड़ों को नुकसान पहुँचाया और केशवानंद जोशी की ...और पढ़ें

मिस्सरवाला मे हाथी की ओर से तोड़ी गयी चाहरदीवारी। जागरण
HighLights
मिस्सरवाला में हाथी ने आबादी क्षेत्र में घुसकर मचाया उत्पात।
फलदार पेड़ों को नुकसान पहुँचाया, घर की चाहरदीवारी तोड़ी।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त और मुआवजे की मांग की।
संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला। नगर के मिस्सरवाला वार्ड एक में सोमवार देर रात्री हाथी के अचानक आबादी क्षेत्र में घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथी ने सबसे पहले अशोक गुरुंग के घर में घुसकर फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। पेड़ों पर लगे फल खा लिए और कई पौधे कुचल दिए, जिससे बागवानी को काफी क्षति हुई।
इसके बाद हाथी केशवानंद जोशी के परिसर में पहुंचा, जहां उसने घर की बनी चाहरदीवारी को तोड़ दिया। दीवार गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग जाग गए, लेकिन हाथी के भय के चलते कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सका। कुछ समय तक उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से आबादी के आसपास हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे फसलों, बाग-बगीचों और निजी संपत्तियों को लगातार नुकसान हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश ट्रेन हादसे के बाद हेमकुंट और दून एक्सप्रेस हरिद्वार में रुकी, यात्रियों को बसों से भेजा गया
स्थानीय निवासी सुरेंद्र बाली ने कहा कि हाथियों की बढ़ती आवाजाही गंभीर चिंता का विषय है।
वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी थी परन्तु तब तक हाथी जंगल की ओर लौट चुका था । नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जिसके बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।