Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2016 02:30 AM (IST)

    पार्क प्रशासन ने नेपाली फार्म के पास तेंदुए को पकड़ने लिए पिंजरा लगा दिया है। बीते रोज तेंदुए एक ट्रक चालक को निवाला बना लिया था। इसके पार्क प्रशासन न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रायवाला, [जेएनएन]: आदमखोर तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए पार्क प्रशासन ने नेपाली फार्म के पास पिंजरा लगा दिया है। सुबह तड़के करीब सात बजे नेपाली फार्म पहुंचे पार्क निदेशक सनातन ने मौका मुआयना कर मातहतों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेंज अधिकारी को पिंजरा लगाने के निर्देश दिए।

    विदित है कि शुक्रवार को यहां पर एक ट्रक चालक को तेंदुए ने निवाला बना डाला था। घटना के बाद देर रात ग्रामीणों ने फारेस्ट चौकी का घेराव किया। विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने पार्क अधिकारियों से बातकर तत्काल पिंजरा लगवाने को कहा। पार्क निदेशक ने बताया कि फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

    पढ़ें-तेंदुए ने किसान पर किया हमला, मचान पर चढ़कर बचाई जान

    लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। वहीं अगले वर्ष जनवरी में शुरू होने वाली टाइगर और हाथी गणना के लिए वन अधिकारियो का प्रशिक्षण आज से चीला में शुरू होने जा रहा है। इसमें प्रदेश के वन अधिकारी शामिल होंगे।

    पढ़ें:-स्कूल में तेंदुआ, 1500 बच्चों की सवा चार घंटे अटकी सांसें

    पढ़ें-कमरे में तेंदुए को देख ग्रामीण के उड़े होश, ऐसा किया उपाय

    पढ़ें: कालोनी में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी में हुआ कैद