विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे दो लाख

By Edited By:
Published: Thu, 13 Sep 2018 09:42 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:56 PM (GMT+05:30)

राजधानी देहरादून में महिला डॉक्टर से इश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर करीब दो लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए गए।

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे दो लाख
इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे दो लाख

देहरादून, [जेएनएन]: इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगों ने महिला डॉक्टर से दो लाख साठ हजार रुपये ठग लिए। डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि डॉ. सुमिता प्रभाकर निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एचडीएफसी लाइफ में इंश्योरेंस से पॉलिसी ली थी। उनके पास एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि के रूप में मई 2018 में एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी पॉलिसी का नवीनीकरण होना है। जिसके बाद उसने उसे किसी उपासना शेट्टी नाम की महिला का नंबर दिया। पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक, उपासना शेट्टी ने उनसे संपर्क कर ईमेल के माध्यम से पॉलिसी रिन्यू कराने का फॉर्म भेजा और इसके लिए 99000 का चेक एचडीएफसी लाइफ के नाम से हरिद्वार के पते पर भेजने को कहा। जिस पर उन्होंने चेक व अन्य दस्तावेज उसके द्वारा दिए गए पते पर भेज दिए। 

बताया कि अगस्त 2018 में उस महिला ने बताया कि उनकी पॉलिसी की धनराशि 4,87,000 रुपये का भुगतान होना है, पर उसके लिए उन्हें 22 प्रतिशत पीएफटी शुल्क का भुगतान करना होगा। जिस पर महिला डाक्टर ने 1,07,000 का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से दिए गए खाते में कर दिया। बताया कि इसके बाद जब आरोपित ने डेढ़ लाख रुपये जीएसटी शुल्क अदा करने को कहा तो पीड़ित डाक्टर को शक हुआ। उन्होंने एचडीएफसी लाइफ की शाखा से संपर्क किया। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर निवासी का बदला एटीएम, खाते से निकाले दो लाख से ज्यादा

यह भी पढ़ें: बैंक में बंधक भूमि को 49 लाख में बेच की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।