Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा: घाट खाली कराए गए, भारी बारिश के चलते एसडीआरएफ अलर्ट पर

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:23 PM (IST)

    भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। प्रमुख घाटों को खाली कराकर श्रद्धा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, बहाव तेज।

    2. ऋषिकेश के प्रमुख घाट खाली कराए गए, लोग अलर्ट।

    3. एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा दल मुस्तैद।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। भारी बारिश की चेतावनी और गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ, जल पुलिस एवं आपदा राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से तत्काल घाट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।

    टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बहाव अत्यंत तेज और खतरनाक हो गया है। एजेंसियों की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    नदी किनारे नहीं जाने की अपील

    सभी लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी के किनारे जाने से बचने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या आपदा राहत दल को सूचना देने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

    अफवाहों से बचें श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग

    श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में भारी बारिश: मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात बहाल, दून में 39.05 MM वर्षा