Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में भारी बारिश: मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात बहाल, दून में 39.05 MM वर्षा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:07 PM (IST)

    देहरादून में पिछले 24 घंटे में 39.05 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें मालदेवता में सर्वाधिक बारिश हुई। मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के कारण बाधित ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. देहरादून में 39.05 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

    2. मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ

    3. जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। देहरादून में औसतन 39.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 103.5 मिमी बारिश मालदेवता क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है, जबकि हाथीबड़कला में 95 मिमी, कालसी में 45 मिमी, मोहकमपुर में 23.2 मिमी, जौलीग्रांट में 20 मिमी, विकासनगर में 15.5 मिमी, मसूरी में 5.2 मिमी और ऋषिकेश में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। त्यूनी में वर्षा नहीं हुई, जबकि चकराता, सहस्रधारा, यू-कॉस्ट और कोटी क्षेत्रों से आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके।

    मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद बाधित यातायात हुआ बहाल

    बारिश के चलते मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग के किमी 6.125 पर रविवार रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया।

    जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह बताया कि मलबा हटाने के बाद मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

     

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

    मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी पालन करने की अपील

    वर्तमान में जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर आवागमन सामान्य है। प्रशासन ने लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज लखनऊ सहित 55 जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट

    खबरें और भी