देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर: पुलिस के हाथ खाली, झारखंड में तलाश जारी
देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जबकि दून पुलिस और एसटीएफ की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। गिरफ्तारी को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दून पुलिस व उत्तराखंड एसटीएफ की टीमें झारखंड पहुंची हैं, लेकिन शूटरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब चर्चाएं यह भी चल रही हैं कि विक्रम शर्मा की हत्या का षड्यंत्र जेल के अंदर से रचा गया था। हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए प्रोफेशनल शूटरों को तैयार किया गया।
दून पुलिस की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए शूटर अपना काम करके चुपचाप निकल गए, अब पुलिस पीछे से लकीर पीट रही है। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।
13 फरवरी को सिल्वर सिटी माल में जिम से लौटते समय शूटरों ने विक्रम शर्मा को तीन गोलियां मारी। शूटर योजनाबद्ध तरीके से पहले ही माल के अंदर दाखिल हो गए थे।
जैसे ही विक्रम शर्मा जिम से नीचे उतरा तो शूटरों ने पीछे से आकर उसके सिर पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटर गैंग्सटर को गोली मारने के बाद आसानी से हरिद्वार पहुंचे और किराये पर ली गई स्कूटी व बाइक लौटाई।
इसके बाद वह कुछ देर होटल में भी रुके और आसानी से ट्रेन से निकल गए। पुलिस की ओर से चारों तरफ नाकाबंदी की गई, लेकिन इसके बावजूद भी शूटर फरार हो गए।
शूटरों के बनारस से गिरफ्तार होने की सूचना, पुलिस ने नकारा
गैंग्सटर की हत्या करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी बनारस से होने की सूचना रविवार को तेजी से प्रसारित हुई। बताया गया कि दो शूटरों को बनारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश में दबिश चल रही है।
खबरें और भी
हालांकि, जब बनारस पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में इन्कार किया। इसके अलावा यह भी बात सामने आई कि झारखंड में मुख्य आरोपित ने आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन पुलिस इस बात से भी इन्कार कर रही है।
गैंग का लोकल कनेक्शन होने की भी संभावना
विक्रम शर्मा की हत्या करवाने वाले गिरोह का लोकल कनेक्शन होने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब इस कनेक्शन को खंगालने में जुट गई है।
जिस तरह से शूटरों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि शूटरों को विक्रम सिंह के बारे में पूरी जानकारी थी। वह घर से निकलकर कहां-कहां जाता है व जिम से निकलने का समय क्या है। यही कारण है कि शूटरों को जानकारी मिल गई थी कि विक्रम शर्मा 10:30 बजे जिम से बाहर निकलता है और वह पहले ही तैयारी के साथ माल के अंदर पहुंच गए।