विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बंधक बनाकर बोला अब तू मेरी पत्नी

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 29 Jun 2017 04:53 PM (IST)

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने परिचित युवती को अस्पताल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर बोला कि अब तू मेरी पत्नी है, मेरे साथ ही रहेगी।

नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बंधक बनाकर बोला अब तू मेरी पत्नी
नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बंधक बनाकर बोला अब तू मेरी पत्नी

देहरादून, [जेएनएन]: डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने परिचित युवती को अस्पताल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बंधक बना दिया। साथ ही बोला कि अब तू मेरी पत्नी है, मेरे साथ ही रहेगी। 

पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती ने मनीष पुत्र प्रभुनारायण निवासी डीएस कॉलोनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

मनीष उसका परिचित है और ईसी रोड स्थित एक अस्पताल में काम करता है। युवती का आरोप है कि सोमवार को मनीष ने उसे अस्पताल बुलाया और पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह अचेत हो गई। इसके बाद मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

होश में आने पर युवती ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो मनीष ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मनीष ने युवती को बंधक बना लिया और कहा कि वह उसे अपनी पत्नी मान चुका है। लिहाजा अब उसके साथ ही रहना पड़ेगा। 

युवती ने किसी तरह फोन पर यह जानकारी घर वालों को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को मुक्त कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने

यह भी पढ़ें: लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

यह भी पढ़ें: मौसी गई घर से बाहर, मौसा ने लूटी भतीजी की अस्मत