Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस बार नहीं बढ़ेगा किराया

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 10:33 AM (GMT+05:30)

    संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के बस किराये में कोई वृद्धि न करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में पंजीकृत बसें रोटेशन ...और पढ़ें

    संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में लिया गया निर्णय. File Photo

    संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में लिया गया निर्णय. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में बसों का संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति यात्रा में बसों के किराये में कोई वृद्धि नहीं करेगी। राज्य में पंजीकृत बसें रोटेशन के तहत यात्रा में चलेंगी।

    दस परिवहन कंपनियां यात्रा के दौरान संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तहत बसों का संचालन करती है। गुरुवार को सर्व सम्मति से रोटेशन व्यवस्था का विधिवत गठन किया गया। समिति की ओर से पूर्व में ही गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन से जुड़े भास्करानंद भारद्वाज को समिति का अध्यक्ष चुना गया था।

    बैठक में तय किया गया कि उत्तराखंड में पंजीकृत सभी बसें रोटेशन व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा में संचालित की जाएंगी। समिति की ओर से इस वर्ष किराये में किसी भी तरह की वृद्धि न करने का निर्णय लिया गया। चारधाम यात्रा का किराया पहले की तरह रहेगा। हरिद्वार से प्रति सीट 4450 और ऋषिकेश से 4250 रुपये किराया रहेगा। संयुक्त रोटेशन की ओर से बसों को यात्रा में भेजने के लिए लाटरी निकाली जाती है।

    लाटरी में निकले नंबर के आधार पर वाहन भेजे जाते हैं। बैठक में संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, जीएमओ के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, रूपकुंड के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, नवीन रमोला, हर्षवर्धन सिंह रावत, विक्रम सिंह, कृष्णा पंत, यशपाल राणा, नरेश गोयल, बद्री प्रसाद, प्रेम पाल सिंह, प्यारे लाल जुगलान, सुभाष ध्यानी, भोला दत्त जोशी, राम सिंह, नरेंद्र गुसाईं, अर्जुन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अजय बधानी आदि मौजूद रहे।

    अप्रैल में शुरू होगी यात्रा

    इस बार चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू हो रही है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह कंपनियां हैं संयुक्त रोटेशन में

    गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन, टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स, यातायात, गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरेज, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ लिमिटेड, दून वैली कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति, हरिद्वार कांट्रेक्टर

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: क्यूआर कोड से जानें इतिहास, सुरक्षा-सुविधा पर विशेष जोर

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: अब सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों के वाहनों का भी बनेगा 'ग्रीन कार्ड', ये होगा प्रोसेस