Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में सीएम धामी बोले- उत्तराखंड में पर्यटन, ऊर्जा और कनेक्टिविटी से बढ़ा रोजगार

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 10:48 PM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने गुरुग्राम में कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, ऊर्जा और कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ा है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन, ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखंड में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ा है। उन्होंने सभी से विकसित उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री धामी रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एडब्ल्यूपीएल कंपनी के विजय पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डायरेक्ट सेलिंग माडल को आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को जाब सीकर के बजाय जाब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    धामी ने मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाएं इस माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में विकास के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि राज्य में निवेश, स्टार्टअप और उद्योगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

    ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के तहत 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ से अधिक जमीन पर उतर चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में करीब 41 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 1750 से पार पहुंच चुकी है।

    यह भी पढ़ें- हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर CM धामी से मिले नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, 20 मई को रवाना होगा पहला जत्था

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने देहरादून में सुना 'मन की बात', पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत