Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में भारी बारिश का कहर, एसएसपी ने पुलिस को किया हाई अलर्ट पर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:06 PM (IST)

    देहरादून में भारी बारिश के कारण एसएसपी ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों में गश्त कर ...और पढ़ें

    नदी किनारे के घरों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करती पुलिस।

    नदी किनारे के घरों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करती पुलिस।

    HighLights

    1. एसएसपी स्वयं कर रहे हैं स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग

    2. संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमें लगातार कर रही गश्त

    3. नदी किनारे के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। देहरादून और आसपास के पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून के एसएसपी ने दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी स्वयं पूरी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

    भारी बारिश के चलते सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हर स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए हैं।

    रात से ही रेस्क्यू और अलर्ट जारी

    • लाउड हेलर से चेतावनी: पुलिस टीमें रात से ही नदी-नालों के किनारों और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। लाउड हेलर (माइक) के माध्यम से स्थानीय लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।
    • सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग: बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है। साथ ही, नदी किनारे बने बेहद संवेदनशील और संभावित खतरे वाले मकानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: हरिद्वार में 24 घंटे में भारी बारिश, मसूरी-धनोल्टी मार्ग बंद; बदरीनाथ यात्रा जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खतरे भरे अगले 24 घंटे, सात जिलों में भारी बारिश का हाई इंटेंसिटी अलर्ट