Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट: सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:27 PM (IST)

    देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून में भारी बारिश का मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

    2. कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को बंद

    3. जिलाधिकारी ने संभावित आपदा से बचाव हेतु अवकाश घोषित किया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार 20 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

    मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

    कार्यालय जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से सोमवार को देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया।

    • अति तीव्र बारिश की आशंका: अगले 24 घंटों में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की प्रबल संभावना है।
    • सुरक्षा के लिए कदम: मौसम के इस रौद्र रूप से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो और संभावित आपदा के खतरों को कम (न्यूनीकरण) किया जा सके, इसीलिए प्रशासन ने 'रेड अलर्ट' के बीच एहतियातन यह कदम उठाया है।

    सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

    जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनपद देहरादून के अंतर्गत संचालित होने वाले समस्त शासकीय, गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को पूरी तरह बंद रहेंगे।

    सख्त अनुपालन के निर्देश

    मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज से 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- रुड़की में झमाझम वर्षा से 7.5 डिग्री गिरा पारा, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत