Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Minister Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री शाह, सरकार व संगठन से करेंगे विमर्श

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 08:04 AM (IST)

    Home Minister Amit Shah Uttarakhand Visit उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से विजय रथ पर सवार भाजपा की नजर अब हैट्रिक बनाने पर है। इसी के अनुरू ...और पढ़ें

    Home Minister Amit Shah Uttarakhand Visit: सरकार व संगठन से विमर्श करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री
    Home Minister Amit Shah Uttarakhand Visit: सरकार व संगठन से विमर्श करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

    HighLights

    1. सरकार व संगठन से विमर्श करेंगे गृह मंत्री शाह
    2. आज करीब डेढ़ घंटे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में रहेंगे शाह
    3. मुख्यमंत्री समेत प्रांतीय पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Home Minister Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से विजय रथ पर सवार भाजपा की नजर अब हैट्रिक बनाने पर है। इसी के अनुरूप वह तैयारियों में जुटी है और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी लगभग डेढ़ घंटे का समय सांगठनिक कार्यों के लिए दिया है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरकार और संगठन से विमर्श करेंगे।

    प्रदेश भाजपा के बैठकों क्रम तैयार कर गृह मंत्री को गया भेजा

    प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर कुछ समय सांगठनिक गतिविधियों के लिए भी मांगा गया था। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने बैठकों का क्रम तैयार कर गृह मंत्री (Home Minister) को भेजा था।

    भाजपा सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने इस पर स्वीकृति दे दी है। वह लगभग आठ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और साढ़े नौ बजे तक वहां रहेंगे।

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में शामिल हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को SIT ने दबोचा, अब तक 13 गिरफ्तार

    विभिन्न विषयों पर हो सकती है चर्चा

    इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, प्रांतीय मीडिया टीम, आइटी टीम के साथ ही मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व उनके मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब पौन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वह मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रांतीय टोली के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand: CM धामी का बड़ा तोहफा, अभ्यर्थियों को बांटे Appointment Letter; सीधी भर्ती से मिली थी नियुक्ति

    खबरें और भी