यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड को जल्द ही दी जाएगी रणजी की मेजबानी: राजीव शुक्ला
शुक्रवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर आइपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड को जल्द ही रणजी मुकाबलों की मेजबानी दी जाएगी।

देहरादून, [जेएनएन]: आइपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड को जल्द ही रणजी मुकाबलों की मेजबानी दी जाएगी।
देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा कि रणजी मुकाबले में बीसीसीआई की टीम भी यहां आएगी और मैदान का निरिक्षण करेगी। यदि निरीक्षण में मैदान आइपीएल के लिए उपयुक्त पाया गया तो निश्चित रूप से मोहाली स्टेडियम के कुछ आइपीएल मैच देहरादून में करवाए जाएंगे।

