Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के होनहार भाई-बहन ने बढ़ाया मान, बोर्ड परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:37 PM (IST)

    सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के अविका चावला और हर्षित चावला ने ICSE/ISC परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अविका ने 96.4% और हर्षित ने 88% अंक प्राप्त कर ...और पढ़ें

    आइसीएसई व आइएससी में भाई बहन हर्षित व अविका के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपहार भेंट करते पिता दीपक चावला व माता ज्योति चावला।

    आइसीएसई व आइएससी में भाई बहन हर्षित व अविका के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपहार भेंट करते पिता दीपक चावला व माता ज्योति चावला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से सफलता की नई कहानी लिखते हुए सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के दो होनहार भाई-बहन ने शानदार प्रदर्शन कर परिवार का मान बढ़ाया है।

    आइसीएसई परीक्षा में अविका चावला ने 96.4 प्रतिशत अंक और उनके भाई हर्षित चावला ने आइएससी परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

    लक्ष्मण चौक निवासी अविका और हर्षित के पिता दीपक चावला निजी क्षेत्र में जीएसटी व अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं, जबकि मां ज्योति चावला गृहिणी हैं।

    माता-पिता ने बच्चों की पढ़ाई में हमेशा सहयोग और प्रोत्साहन दिया, जिसका परिणाम आज सामने है। साइंस स्ट्रीम से उत्तीर्ण अविका का कहना है कि वह आगे जेईई की तैयारी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

    वहीं हर्षित भी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करना चाहते हैं। पिता दीपक चावला ने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है।

    यह भी पढ़ें- गोड्डा ICSE 10वीं रिजल्ट: अंकित कुमार 99.4% अंक के साथ जिला टॉपर, स्टेट टॉप-10 में भी शामिल

    यह भी पढ़ें- ICSE-ISC Patna Toppers: 10वीं में दिव्य प्रकाश और रानित तो 12वीं में निधि बनी पटना टॉपर, कहा- अब IIT व UPSC लक्ष्य