Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमरानी पेयजल योजना को लेकर कवायद तेज, अब हल्द्वानी को 24 घंटे मिलेगा पानी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

    जमरानी पेयजल योजना को लेकर कवायद तेज हो गई है, जिससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। बहुद्देशीय जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी, काठगोदाम और उसके आसपास के क्षेत्रों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जमरानी पेयजल योजना को लेकर कवायद तेज हो गई है।

    पेयजल सचिव रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई विभागीय वित्त समिति की बैठक में योजना पर सहमति जताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया।

    कैबिनेट में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

    वित्तीय व्यवस्था समेत अन्य प्रविधानों के दृष्टिगत जल्द ही इसका प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति की बैठक में रखा जाएगा। उसकी हरी झंडी मिलने के बाद इसका प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

    जमरानी पेयजल योजना के डिजाइन और तकनीकी पहलुओं को लेकर हाल में ही आइआइटी रुड़की ने हरी झंडी दिखाई थी। इससे याेजना के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 796.35 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना के तहत जल शोधन संयंत्र, अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन, पाइपलाइन का निर्माण समेत अन्य कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

    बुधवार को पेयजल सचिव की अध्यक्षता में हुई विभागीय वित्त समिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा के बाद योजना पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी विमर्श किया गया। तय किया गया कि जल्द ही सभी पहलुओं को समेटते हुए प्रस्ताव नियोजन विभाग को भेजा जाएगा। फिर नियोजन विभाग इसे व्यय वित्त समित की बैठक में रखेगा।

    योजना पर एक नजर

    • 796.35 करोड़ रुपये है लागत
    • 117 एमएलडी पानी होगा उपलब्ध
    • 60 वार्ड हल्द्वानी नगर निगम के, जिन्हें मिलेगा पानी
    • 176 गांवों को भी उपलब्ध होगा पेयजल

    यह भी पढ़ें- CM Dhami के पांच साल: खेल विश्वविद्यालय का सपना साकार, पड़ी जमरानी बांध की नींव

    यह भी पढ़ें- जमरानी बांध योजना: बरेली-रामपुर तक पानी पहुंचाने को बन रही नहरें, वन्यजीवों के लिए विशेष रास्ते

    खबरें और भी