Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून भूमि धोखाधड़ी: आठ साल से फरार भूमाफिया मेरठ से गिरफ्तार

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM (IST)

    देहरादून पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे भूमि धोखाधड़ी के आरोपित रविंद्र कुमार को मेरठ से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    डालनवाला कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपित।

    डालनवाला कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भूमि धोखाधड़ी के एक चर्चित मामले में दून पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे आरोपित को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला वर्ष 2018 का है। राजपुर रोड स्थित आर्य नगर निवासी रक्षा सिन्हा ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी।

    आरोप लगाया था कि अमित और उसके साथियों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया और उनकी भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया।

    इस धोखाधड़ी के जरिये करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर 23 नवंबर 2018 को कोतवाली डालनवाला में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपितों राजीव देओल, कुलदीप सिंह और विनय बिश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    जांच में रविन्द्र कुमार नामक एक अन्य आरोपित की भूमिका भी सामने आई थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस उसकी तलाश में लंबे समय से जुटी थी।

    डालनवाला कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस टीम ने सोमवार को मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित रविन्द्र कुमार (59 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपित मूल रूप से ग्राम सरस्वा, थाना दौराला, जिला मेरठ का निवासी है और वर्तमान में उदय पार्क कालोनी फेस-2, पल्लवपुरम में रह रहा था। एसएसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून अजय भटेजा हत्याकांड: शार्प शूटर जैकी पुलिस रिमांड पर, डीवीआर बरामदगी का प्रयास

    यह भी पढ़ें- देहरादून फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा