Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के लच्छीवाला में घर के आंगन से गुलदार ने कुत्ते को उठाया, ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग पर गुस्सा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:55 PM (IST)

    लच्छीवाला के नयागांव में एक गुलदार घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ...और पढ़ें

    लच्छीवाला नया गांव में कुत्ते को उठा कर ले जाता गुलदार साभार ग्रामीण

    लच्छीवाला नया गांव में कुत्ते को उठा कर ले जाता गुलदार साभार ग्रामीण 

    HighLights

    1. लच्छीवाला में गुलदार घर के आंगन से कुत्ता ले गया

    2. घटना सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश बढ़ा

    3. वन विभाग की लापरवाही पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी

    संवाद सहयोगी, डोईवाला। लच्छीवाला में रेंज कार्यालय के समीप नया गांव में घर के आंगन से गुलदार एक कुत्ते को उठा कर ले गया। घटना के कुछ समय पूर्व ही कुछ स्कूटी सवार लोग इस मार्ग से निकले थे। गनीमत रही कि गुलदार ने उन पर हमला नहीं किया।

    शनिवार को ही ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के हमले व आबादी क्षेत्र में उनके प्रवेश के खतरे को भांपते हुए रेंज कार्यालय का घेराव किया था।

    परंतु वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते अगले दिन ही रविवार को घनी आबादी क्षेत्र में गुलदार घर के आंगन से एक कुत्ते को उठाकर ले गया।

    घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वहीं वन विभाग के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने कहा कि वन विभाग को जंगली जानवरों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में रोकने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की गई थी।

    परंतु विभाग इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसके चलते इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- पौड़ी में आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम, वन विभाग ने दिया गुलदार को मारने का आदेश

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश