विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 09 Aug 2017 08:40 PM (IST)

कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में घर में अकेली छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां
घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां

विकासनगर, [जेएनएन]: कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में घर में अकेली छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां किसी काम से पड़ोस के घर में गई थी। तभी बस्ती का एक व्यक्ति जीतराम उनके घर घुस गया। घर में बच्ची को अकेली देखकर वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। 

इसी बीच बच्ची की मां आ गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीतराम को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज शमशेर अली के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बाजपुर में दो युवतियों से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप