विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहीद संदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 06:55 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के तंगधार में आतंकी हमले में शहीद दून के राइफलमैन संदीप सिंह रावत को नम आंखों से विदाई दी गई।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: जम्मू-कश्मीर के तंगधार में आतंकी हमले में शहीद दून के राइफलमैन संदीप सिंह रावत को नम आंखों से विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर सुबह नवादा स्थित उनके आवास लाया गया। जहां शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
सुबह करीब दस बजे शहीद का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर नवादा स्थित उनके आवास पहुंचा। जहां कुछ देर पहले तक सन्नाटा पसरा था वहां एकाएक कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम थी। संदीप की मां आशा देवी उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख उड़ी। वह रो रोकर बेसुध हो गई और नाते-रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

पढ़ें: पाकिस्तानी रेंजर्स से मुठभेड़ में शहीद हुआ देहरादून का लाल
पिता हरेंद्र रावत की आंखों से जवान बेटे को खोने का दर्द साफ झलक रहा था। शहीद को श्रद्धांजलि देने लोगों की भारी भीड़ जुटी और संदीप अमर रहे, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे गूंज उठे। शहीद का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री हरीश रावत, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत, एसएसपी डॉ सदानंद दाते, सहायक निदेशक खेल एसके सार्की, एसपी सिटी अजय सिंह, भाजपा नेता सुभाष भट्ट, संदीप के बॉक्सिंग कोच नरेश गुरुंग, पूजा यादव सहित कई लोग शामिल थे।

पढ़ें: उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय सेना में भर्ती अगले महीने से शुरू

पढ़ें: भारतीय सेना उत्तराखंड में कर रही युद्धाभ्यास, जवानों को हेलीकॉप्टर से नीचे उतरने का दिया गया प्रशिक्षण

शहीद के नाम पर सड़क और स्कूल का नाम
शहीद संदीप रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रावत परिवार को हर संभव मदद की घोषणा की है। उन्होंने शहीद संदीप के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को संदीप की शहादत पर गर्व है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार नवादा रोड और जूनियर हाईस्कूल नवादा का नाम शहीद संदीप सिंह रावत के नाम पर रखा जाएगा।

PICS: भारतीय-अमेरिकी जांबाजों ने युद्ध क्षमता का दिया परिचय

पढ़ें:-भारत-अमरीकी सैन्य अभ्यास: जमीनी जंग के बहाने सैनिकों की शारीरिक परीक्षा

पढ़ें:-आतंकी ठिकानों पर हेलीकॉप्टर ने उतारे कमांडो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।