Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड चुनाव के लिए बसपा सक्रिय, मायावती ने कहा- मजबूत और साफ छवि वाले प्रत्याशी चुनें, आनंद को प्रदेश प्रभारी का जिम्मा

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:43 AM (IST)

    बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और प्रत्याशी चयन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में हुई स ...और पढ़ें

    मायावती।

    मायावती।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी सक्रिय हो गई है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में प्रत्याशी चयन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

    बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ में उत्तराखंड के नेताओं के साथ की बैठक

    उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने उत्तराखंड के प्रमुख पदाधिकारियों से जमीनी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

    बैठक में मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी उम्मीदवारों के चयन में पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि पार्टी मजबूत और साफ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतार सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।

    उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया

    बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के दौरान राज्य के लोगों को राहत देने और प्रशासनिक सुधारों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। उन्होंने पार्टी नेताओं से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उपेक्षित वर्गों तक पहुंच बढ़ाने को कहा।

    बैठक में दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। मायावती ने कहा कि बसपा जनहित और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ जनता के बीच काम करना चाहिए।

    खबरें और भी

    आनंद को प्रदेश प्रभारी का जिम्मा

    बसपा की बैठक में उत्तराखंड की कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा देख रहे मोहित आनंद को प्रदेश प्रभारी का जिम्मा दिया गया है, वहीं, अनिल कुमार चौधरी का पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।