Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: चला बुलडोजर, ऋषिकेश-सेलाकुई में अवैध निर्माण ध्वस्त और सील

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 01:54 PM (IST)

    एमडीडीए ने ऋषिकेश, सेलाकुई और शेरपुर में अवैध निर्माणों और प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे अवैध प्लाटिंग ध् ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून क्षेत्र में अनियोजित विकास और अवैध निर्माणों पर सख्त लगाम कसते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीमों ने ऋषिकेश, सेलाकुई और शेरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग, व्यावसायिक निर्माण और बहुमंजिला भवनों पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाई की। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मास्टर प्लान के विपरीत बनाया कोई भी निर्माण या कालोनी विकास स्वीकार्य नहीं है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    बुधवार को शेरपुर में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे और नए हाईवे के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को एमडीडीए ने ध्वस्त कर दिया। भूस्वामी प्रवीन विज द्वारा बिना अनुमति व बिना स्वीकृत लेआउट के भूखंडों का विभाजन किया जा रहा था।

    शिकायतों के आधार पर निरीक्षण के बाद प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर प्लाटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को तत्काल हटवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस भी जारी किया गया था, जिसे नजरअंदाज किया गया। इसी क्षेत्र में सावेज कर ओर से किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी प्राधिकरण ने सील कर दिया। यह निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और भूमि उपयोग परिवर्तन के किया जा रहा था।

    सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बहुमंजिला भवन सील

    हरिपुर कला ऋषिकेश में आदिनाथ अखाड़ा के निकट अशोक मित्तल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को एमडीडीए ने सील कर दिया। जांच में पाया गया कि निर्माण न केवल अवैध था बल्कि कई सुरक्षा मानकों को भी नजरअंदाज किया गया था।

    एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि कई मामलों में नोटिस देने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते कठोर कदम उठाने पड़े हैं। अवैध कालोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान को आगे और गति दी जाएगी ताकि शहर का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप हो सके।

    यह भी पढ़ें- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: ऋषिकेश-डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में Bulldozer Action, एमडीडीए ने गिराया बहुमंजिला भवन; तीन किए सील

    खबरें और भी