विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑलवेदर रोड के नाम पर पहाड़ का सीना छलनी: प्रीतम सिंह

By Edited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 12:04 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ऑलवेदर रोड के नाम पर जिस तरह अवैज्ञानिक ढंग से पहाड़ों का ...और पढ़ें

ऑलवेदर रोड के नाम पर पहाड़ का सीना छलनी: प्रीतम सिंह
ऑलवेदर रोड के नाम पर पहाड़ का सीना छलनी: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ऑलवेदर रोड के नाम पर जिस तरह अवैज्ञानिक ढंग से पहाड़ों का सीना छलनी किया जा रहा है उसके भविष्य में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। 

राजपुर रोड स्थित एक होटल में महानगर कांग्रेस की ओर से विजयी पार्षदों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऑल वेदर रोड के नाम पर पहाड़ों को तहस-नहस कर रही है। 

उन्होंने कहा कि चारधाम के कपाट अभी भी साल में करीब सात महीने ही खुले रहते हैं। जब शीतकाल के दौरान चारधाम के कपाट बंद हैं, फिर ऑल वेदर रोड को किस उद्देश्य से बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड की कटिंग में मानकों की अनदेखी की जा रही है। लाखों पेड़ अभी तक कटिंग की बलि चढ़ च़ुके हैं। पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड के पहाड़ों की अवैज्ञानिक कटिंग खतरे से खाली नहीं है। भविष्य में यह पहाड़ मानव सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने, इससे पहले सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार करे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। 

लोकसभा चुनाव की तैयारी पर जोर 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करें और उनकी समस्याओं को भी सुलझाएं। 

इन्हें किया गया सम्मानित 

महानगर कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में विजयी रहे 32 पार्षदों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कांग्रेस के दो पार्षद अर्जुन सोनकर व सचिन थापा मौजूद नहीं थे। सम्मानित होने वाले अन्य वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र बिंद्रा, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकाल सालभर बढ़ा

यह भी पढ़ें: धर्मपुर विधायक ने किया दो करोड़ के कार्यो का शिलान्यास

यह भी पढ़ें: जल्द भरे जाएंगे त्रिवेंद्र सरकार में मंत्रिमंडल के रिक्त दो पद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।