विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया मुकदमा दर्ज

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 20 Mar 2019 09:59 AM (IST)

सेलाकुई में पुल के नीचे जीवन काट रही मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। उसके गर्भवती होने के बाद ही दुष्कर्म का पता चला।

विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया मुकदमा दर्ज
विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया मुकदमा दर्ज

देहरादून, जेएनएन। सेलाकुई में पुल के नीचे जीवन काट रही मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। उसके गर्भवती होने के बाद ही दुष्कर्म का पता चला। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राहगीरों ने देखा कि सेलाकुई में पुल के नीचे विक्षिप्त महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। सूचना मिलने पर एक एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी मौके पर पहुंचीं और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को दून महिला अस्पताल पहुंचाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सहसपुर थानाप्रभारी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। 

सेलाकुई इंचार्ज नवनीत भंडारी ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर महिला पिछले दो साल से पुल के नीचे रह रही थी। इसी बीच किसी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 

उन्होंने बताया कि महिला दारोगा ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और एनजीओ संचालिका की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का फिलहाल उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड प्रेमिका से मिलने पहुंचा घर, परिजनों ने की धुनाई; पहुंचा हवालात

यह भी पढ़ें: खाना लेकर जा रही किशोरी को गन्ने के खेत में खींचने पर युवक की पिटाई

यह भी पढ़ें: देवरानी के खिलाफ जेठानी ने रची ऐसी साजिश, कांप जाएगी आपकी रूह