विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग सिखाने के नाम पर आयरलैंड की महिला से दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 13 Feb 2018 11:45 AM (IST)

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में आयरलैंड निवासी एक विदेशी महिला से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

योग सिखाने के नाम पर आयरलैंड की महिला से दुष्कर्म
योग सिखाने के नाम पर आयरलैंड की महिला से दुष्कर्म

ऋषिकेश, [जेएनएन]: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में आयरलैंड निवासी एक विदेशी महिला से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

आयरलैंड निवासी एक महिला ने इस मामले में मुनि की रेती पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वर्ष 2013 में वह योग सीखने भारत आई थी। ऋषिकेश में उसकी मुलाकात विवेक अवस्थी नामक एक युवक से हुई।

आरोप है कि विवेक अवस्थी ने उसे योग सिखाने की बात कही और धीरे-धीरे उसके संपर्क में आ गया। आरोप है कि विवेक अवस्थी ने योग सिखाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। 

वर्ष 2013 में विवेक अवस्थी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2016 तक लगातार विवेक अवस्थी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर, जब आयरलैंड निवासी युवती ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। 

मुनिकीरेती पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक अवस्थी पुत्र राजकुमार अवस्थी निवासी सी-31 ग्रीन एवेन्यू छतरपुर, मध्य प्रदेश, हाल निवासी तपोवन मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती मनीष उपाध्याय ने बताया कि युवती ने रविवार सांय उनको तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: पांच साल तक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद