मिस यूनिवर्स उत्तराखंड अनुभा वशिष्ठ को सीएम धामी ने किया सम्मानित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिस यूनिवर्स उत्तराखंड 2026 की विजेता अनुभा वशिष्ठ को सम्मानित किया। ...और पढ़ें

मिस यूनिवर्स उत्तराखंड अनुभा वशिष्ठ को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने अनुभा वशिष्ठ को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया
अनुभा मिस यूनिवर्स इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी
उनका लक्ष्य उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है
जागरण संवाददाता, देहरादून। मिस यूनिवर्स उत्तराखंड 2026 की विजेता अनुभा वशिष्ठ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी उपलब्धि और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
अनुभा वशिष्ठ अब ग्लैमानंद मिस यूनिवर्स इंडिया संगठन के बैनर तले आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। अनुभा माडल, पेशेवर मेकअप एजुकेटर और कला एवं संस्कृति की प्रबल प्रशंसक हैं।
उन्होंने वर्ष 2024 में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था, जहां वह टाप-20 फाइनलिस्ट में शामिल रहीं। इसके बाद बेहतर तैयारी और अनुभव के साथ उन्होंने मिस यूनिवर्स उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया।
सम्मान समारोह में अनुभा ने कहा कि अपने गृह राज्य में सम्मानित होना उनके लिए गर्व और भावुक करने वाला क्षण है।
उनका लक्ष्य केवल ताज जीतना नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, विरासत और मूल्यों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।
उनकी यह यात्रा प्रदेश की युवा महिलाओं को बड़े सपने देखने, मेहनत करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित करेगी। अनुभा पूर्व में मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को सीएम धामी ने दी सौगात, 28 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
यह भी पढ़ें- देहरादून में सीएम धामी बोले- ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ सरकार का संकल्प